फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बम लेकर घूम रहे फर्जी दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पकड़ा गया आरोपी जीशान जाकिर है जो चकिया का रहने वाला है। पिछले साल वह घूरपुर क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर ट्रकों से वसूली करते गिरफ्तार किया गया था। राजरूपपुर में उसके खिलाफ  हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज पुलिस ने बम लेकर घूम रहे फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट की अनुमति से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन



पकड़ा गया आरोपी जीशान जाकिर है जो चकिया का रहने वाला है। पिछले साल वह घूरपुर क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर ट्रकों से वसूली करते गिरफ्तार किया गया था। राजरूपपुर में उसके खिलाफ  हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। यह मामला उस पर एक फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज कराया था।


आरोप लगाया था कि उसने उसके घर पर चढ़कर फायरिंग की और रंगदारी मांगी। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी तभी आरोपी को रोका गया और तलाशी में उसके पास से कुल 14 बम बरामद हुए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें