फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से गैस चोरी के खेल का भंडाफोड़, 11 हिरासत में

विज्ञापन
police arrested 11 people in gas thefting from cylinder - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। करेली के सदियापुर स्थित शास्त्री नगर में पुलिस ने सिलेंडर से गैस चोरी करने के खेल का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 67 सिलेंडर बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों में गैस एजेंसी के हॉकरों के अलावा कुछ प्राइवेट लोग भी शामिल हैं। वह एजेंसी से सिलेंडर उठाने के बाद बीच रास्ते उससे गैस निकाल लेते थे। इसके बाद कम गैस वाला सिलेंडर ग्राहक को पहुंचा देते थे।
विज्ञापन

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह सिलेंडर का वजन मापने वाले उपकरण में भी छेड़छाड़ कर देते थे जिससे वजन कम होने के बावजूद वह सही आंकड़ा दिखाता था। फिलहाल इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से देर रात तक पूछताछ चलती रही। करेली पुलिस का कहना हैै कि लिखापढ़ी के बाद ही ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।
दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
प्रयागराज। शिवकुटी पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें विजय कुमार उर्फ लुल्लुर निवासी सोरांव व कृष्णा निवासी मऊआइमा शामिल हैं। दोनों ने एक दिन पहले फाफामऊ पुल पर युवक का मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। घटना रात आठ बजे के करीब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें