फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जमीन का कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला जमकर बवाल, पथराव में पांच पुलिसकर्मियों समेत नौ जख्मी

Sat, 27 Aug 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 चक अब्दुल्ला गांव में राघव प्रसाद यादव व पड़ोस के ही सूबेदार भारतीय के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। राजस्व अधिकारियों की ओर से पैमाइश किए जाने के बाद इसे राघव प्रसाद की ही जमीन बताया गया। साथ ही यह भी कहा कि मकान का निर्माण सही जगह पर हुआ है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : हंडिया के चकअब्दुल्ला गांव में पुलिस टीम पर किया गया हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया के चक अब्दुल्ला गांव में शनिवार को जमीन पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही पथराव किया गया। इसमें पांच पुलिसककर्मियों समेत नौ लोग जख्मी हो गए। मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चक अब्दुल्ला गांव में राघव प्रसाद यादव व पड़ोस के ही सूबेदार भारतीय के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। राजस्व अधिकारियों की ओर से पैमाइश किए जाने के बाद इसे राघव प्रसाद की ही जमीन बताया गया। साथ ही यह भी कहा कि मकान का निर्माण सही जगह पर हुआ है। 

विज्ञापन



इसके बाद ही राघव अपने मकान पर छत डलवा रहा था। कोई विवाद न हो इसके लिए उसने फोर्स की भी मांग की थी। जिसके लिए नियमानुसार कोषागार में रकम भी जमा की थी। इसी के तहत शनिवार दोपहर में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। 


आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही दूसरा पक्ष आ गया और काम रुकवाने लगा। वहां मौजूद राजस्वकर्मियों ने सक्षम न्यायालय का आदेश मांगा तो वह नहीं दिखा पाउ। समझाया जा रहा था कि तभी उसने अपने पक्ष के अन्य लोगों संग मिलकर पथराव शुरू कर दिया। 

इससे वहां अफरातफरी मच गई। हमलावर लाठी-डंडे चलाकर वाहनों में तोड़फोड़ भी करने लगे। सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के साथ ही एक निजी वाहन व वहां रखी कुर्सियां भी तोड़ डालीं। 


मौके पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी रही। पथराव में एसआई चंद्रशेखर समेत पांच पुलिसकर्मी व राघव प्रसाद व उनकी पत्नी समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची तो उपद्रवियों को खदेड़ा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

एसआई ने लिखाया मुकदमा, यह हुए गिरफ्तार
घटना के बाद एसआई चंद्रशेखर ने तहरीर देकर 13 लोगों को नामजद कराया है। इसमें मारपीट, तोड़फोड़, लोकसेवक पर हमला व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से सूबेदार, जमेदार, पिंकू, सोनू भारतीया, मोने, अनीता, लख्मी, चम्पा देवी, एकता, रविता, उर्मिला, रीता देवी व केसम देवी को गिरफ्तार किया गया है। 


घटनास्थल से मुख्य आरोपी सूबेदार भारतीय समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें