फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने लगाया दरोगा भर्ती में धांधली का आरोप

Wed, 18 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा भर्ती के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद से कट ऑफ से बाहर हो चुके अभ्यर्थियों में आक्रोश है। इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्णय को ताक पर रखकर भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया। परिणाम में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि ओएमआर शीट में सफेदा और ब्लेड के प्रयोग पर रोक थी। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया। अब परिणाम में ऐसे अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिनका कट ऑफ से नंबर कम है। एक ओबीसी कटेगरी के अभ्यर्थी को  अजय कुमार सिंह यादव को 313  नंबर मिला है। इसके बाद भी उसे जनरल में सफल घोषित किया गया है।

जबकि जनरल का कटऑफ 332.91  व ओबीसी का 320 के लगभग है। इतना ही नहीं महिला श्रेणी का कट ऑफ 239.2 है। लेकिन तारा कुमारी को 271 और चंचल कुमारी को 292  अंक पाने के बाद असफल घोषित किया गया है। इतना नहीं 300 नंबर पाने वाले अभिषेक कुमार सिंह को जनरल कटेगरी में होने के बाद सफल घोषित किया गया है। परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में खासा आक्र ोश है। पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की इस धांधली के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी प्रदर्शन कर आगे की रणनीति का निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें