फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज चौराहे के पास घटना, अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

प्रयागराज। रामपुर में तैनात एसडीएम अफसर संगम लाल यादव की जेब काटकर शातिर चोर 50 हजार रुपये उड़ा ले गए। घटना तब हुई जब वह ई रिक्शे पर बैठकर प्रयाग स्टेशन से लौट रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एसडीएम संगम लाल यादव वर्तमान मेें रामपुर जनपद में तैनात हैं। शुक्रवार को वह ट्रेन से प्रयागघाट स्टेशन पहुंचे। इसके बाद ई रिक्शे पर सवार होकर कर्नलगंज की ओर आने लगे। इसी दौरान एक लंबे कद का व्यक्ति भी ई रिक्शे पर बैठ गया। कर्नलगंज चौराहे के पास पहुंचने पर वह ई रिक्शे से उतरकर वहां पहले से मौजूद अपने साथी संग भाग निकला। इसी दौरान भुक्तभोगी अफसर की नजर उनकी जेब की ओर गई तो वह स्तब्ध रह गए। जेब कटी थी और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। भुक्तभोगी अफसर शिकायत लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने फोन से इंस्पेक्टर कर्नलगंज को घटना की मौखिक सूचना दी। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खास बात यह रही कि जहां घटना हुई, वहां के चौकी इंचार्ज शाम तक इस घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें