प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्तूबर तक चलेगा। आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पांच से सात मई 2020 के बीच होगी। आयोग की ओर से आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।
कांस्टेबल जीडी के लिए फिजिकल टेस्ट 23 से
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कांस्टेबल जीडी परीक्षा-2018 का संशोधित परिणाम जारी करने केबाद 3726 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। आयोग की ओर से परीक्षा में सफल उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों केलिए आरएएफ हेड क्वार्टर अलीगढ़ में 23 से 24 सितंबर को फिजिकल टेस्ट की तिथि तय की है जबकि बिहार के अभ्यर्थियों के लिए सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर में 25 से 26 सितंबर तक फिजिकल टेस्ट की तिथि तय की है।