फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पीएमओ की टीम ने महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, 10 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आईट्रिपलसी में कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को सभी कार्यों के उद्देश्य, औचित्य और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में पहुंची टीम में कार्तिकेयन कूलाथुमन वीपी/स्पेशल प्रोजेक्ट, अरिहंत कुमार, लीड एवं एवीपी (पीएमजी) एवं मेहुल शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन
कुंभ के कार्यों का निरीक्षण करती पीएमओ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम ने भी महाकुंभ के कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई है। आईसीसीसी में शनिवार को बैठक में टीम के सदस्यों ने महाकुंभ के हर काम की समीक्षा की। साथ ही तय सीमा 10 दिसंबर तक सभी काम पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन


महाकुंभ व इसके तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्यों पर पीएम खुद नजर रखे हैं। उनका 13 दिसंबर को यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को पीएम के निजी सचिव ने दिल्ली में महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा की थी। शुक्रवार को पीएम कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम यहां पहुंची।

मंगेश व टीम में शामिल अन्य सदस्यों कार्तिकेथन कूलाथुमन, अरिहंत कुमार व मेहुल कुमार ने पहले दिन रेलवे के कार्यों की समीक्षा की थी। साथ ही निरीक्षण किया था। उन्होंने बमरौली एयरपोर्ट, एयरपोर्ट रोड, विशेष अतिथि गलियारा, सूबेदारगंज पुल का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

 

Trending Videos

अक्षयवट कॉरिडोर का निरीक्षण करती पीएमओ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

टीम ने शनिवार को महाकुंभ के सभी कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे से तीन घंटे तक चली बैठक में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने महाकुंभ के कार्यों एवं उनकी प्रगति की जानकारी दी। मेलाधिकारी ने रेलवे स्टेशनों एवं सड़क मार्ग से आने वाली भीड़, उनके प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से बताया। लेकिन, रिंग रोड, प्रयागराज-रायबरेली मार्ग, रिवर फ्रंट रोड, मेले की बसावट समेत कई कार्यों की धीमी प्रगति सदस्यों ने चिंता जताई।

कहा, तय तारीख के भीतर सभी काम पूरे कर लिए जाएं। सदस्यों ने एनएचएआई की परियोजनाओं समेत कई अन्य कार्यों का निरीक्षण भी किया। टीम आईईआरटी पार्किंग, सलोरी पुल देखने के बाद छह लेन पुल का निर्माण कार्य देखने पहुंची। इसके बाद प्रयागराज-रायबरेली मार्ग का निरीक्षण किया। सदस्यों ने इन कार्यों में तेजी लाने व समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इसके बाद सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से होते रिवर फ्रंट रोड व अक्षयवट कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने नैनी में एसटीपी आदि का भी निरीक्षण किया। सदस्यों को अंदावा में रिंग रोड व नैनी में बसवार कूड़ा निस्तारण प्लांट देखने के लिए भी जाना था। लेकिन, अन्य कार्यों के निरीक्षण में ही रात हो गई। अब रविवार को इन कार्यों के निरीक्षण की बात कही जा रही है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि पीएमओ की टीम को महाकुंभ की पूरी जानकारी दी गई। टीम रविवार को भी रहेगी।
एसटीपी संग देखा सीएनजी प्लांट, एनजीटी के निर्देशों पर रही नजर

पीएम कार्यालय की टीम ने नैनी में नवनिर्मित एसटीपी व नगर निगम की ओर से बनाए गए एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। प्रयागराज में 39 नालों का पानी सीधे नदियों में गिर रहा है। एसटीपी के पूरी क्षमता से काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। इस पर एनजीटी ने सख्त टिप्पणी करने संग सरकार से जवाब मांगा है। पीएमओ की टीम ने एनजीटी के निर्देशों भी जानकारी ली, उसी के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए। पीएमओ की टीम ने नैनी में बन रहे सीएनजी प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें