फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की हिफाजत को सुरक्षा घेरा तैयार

Sat, 11 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम दूसरे वीआईपी की सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम सिक्योरिटी की खास एजेंसी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों के निर्देशन केपी कॉलेज मैदान और परेड मैदान के साथ ही सर्किट हाऊस और वीआईपी के आने-जाने के रास्तों पर सुरक्षाबलों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया गया है। पीएम सुरक्षा के लिए पैरामिलेट्री फोर्स तथा 38 जिलों से पुलिस बल भी शुक्रवार शाम तक इलाहाबाद पहुंच गया। तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताने के साथ ही हर पहलू पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


आईजी जोन, डीआईजी, एसएसपी शुक्रवार को भी दिन भर एसपीजी के अफसरों के साथ एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और सभास्थल तक सुरक्षा की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि एसपीजी और एनएसजी के साथ ही सभी जिलों से पुलिस फोर्स इलाहाबाद पहुंच गया है। दूसरे जिलो से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी उपलब्धता हो गई है। बम डिस्पोजल स्कवॉयड, एंटी माइन टीम और एंटी सबोटाज चेक टीम ने हर अहम स्थान का निरीक्षण और चेकिंग शुरू कर दी। शुक्रवार शाम पुलिस लाइन सभागार में पीएम सुरक्षा में तैनात होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

शनिवार दोपहर प्रयाग संगीत समिति में ब्रीफिंग के बाद एयरपोर्ट से वीआईपी फ्लीट और फोर्स की तैनाती का रिहर्सल किया जाएगा। इसके साथ ही शहर आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग, होटलों, लॉज, गेस्टहाऊस की निगरानी की जा रही है। एसपीजी के अतिरिक्त प्रधानमंत्री के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। हर घेरे का प्रभारी एसपी को बनाया गया है। इसके  साथ ही मार्ग व्यवस्था में भी चार एसपी की तैनाती की गई है। पूरी व्यवस्था को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। जोन प्रभारी एएसपी और सेक्टर प्रभारी डीएसपी होंगे। प्रधानमंत्री के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जैसी समेत जेड और जेड प्लस सिक्योरिटी के 15 वीआईपी की भी सुरक्षा की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन


आईपी सुरक्षा में इलाहाबाद के पुलिसकर्मियों-अफसरों के अलावा दूसरे जिलों से 17 एसपी, 27 एएसपी, 68 डिप्टी एसपी, 101 थानेदार,  दरोगा, 360 दरोगा, 50 महिला दरोगा, 284 हेडकांस्टेबल, 2721 सिपाही, 150 महिला सिपाही, आठ कंपनी पीएसी, 15 कंपनी सेंट्रल पैरा मिलेट्री फोर्स, चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 30 टीएसआई, 50 ट्रैफिक हेडकांस्टेबल, 200 ट्रैफिक सिपाही के अलावा, एटीएस, बम डिस्पोजल स्कवॉयड की छह, एंटी माइन दो टीम तैनात की जा रह है। 60 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे जबकि 120 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग की जाएगी।

प्रधानमंत्री समेत तमाम वीआईपी की सुरक्षा में केपी कॉलेज के साथ ही परेड मैदान स्थल पर भी 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनके जरिए हर व्यक्ति की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। निगरानी के लिए विभिन्न खुफिया शाखाओं के दर्जनों गुप्तचरों के अलावा 250 पुलिसकर्मियो को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा जो संदिग्ध व्यक्तियों को फौरन पकड़कर अलग जगह ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें