फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की संगम के बड़े हनुमानजी की तस्वीर, हनुुमत जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं

Thu, 02 Apr 2026 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमाान जंयती पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी अपने शुभकामना संदेश में संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी का पूजन करते हुए चित्र साझा किया है। इसमें हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
श्री बडे़ हनुमानजी का पूजन करते पीएम नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमाान जंयती पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी अपने शुभकामना संदेश में संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी का पूजन करते हुए चित्र साझा किया है। इसमें हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


 

श्री बड़े हनुमान मंदिर में होंगे विविध आयोजन

हनुमत जन्मोत्सव पर श्री बड़े हनुमानजी का अभिषेक करते महंत बलवीर गिरी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।
हनुमत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में भोर से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भोर में मंगला आरती का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुटे। महंत बलवीर गिरी महाराज ने आरती उतारी। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत और श्री बाघंबरी गद्दी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि दोपहर दो बजे से हनुमानजी का महाभिषेक दूध, गंगा, पंचामृत, शहद, दही, गुलाबजल, पंचमेवा आदि से किया जाएगा।

मठ में तैयार छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही 100 किलो लड्डू का भी भोग लगेगा, जिसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। महंत ने बताया कि सुबह छह बजे से हनुमानजी का दर्शन करने के लिए मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया। दोपहर बाद 4.30 बजे हनुमानजी की महाआरती होगी। शाम को भजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। मंदिर पर दिन भर भंडारा चलता रहेगा। 
विज्ञापन

हनुमत जन्मोत्सव के मौके पर विशेष श्रृंगार के बाद श्री बड़े हनुमानजी की महाआरती करते महंत बलवीर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।
हनुमत जन्मोत्सव के मौके पर सायं चार बजे विशेष श्रृंगार किया गया। महंत बलवीर गिरि ने आरती उतारी। हनुमानजी का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा संगम क्षेत्र गुंजायमान रहा। यहां पर भव्य सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें