फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ही दे रहे हैं नारी शक्ति  को बढ़ावा

Sat, 09 Mar 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

नारी शक्ति को बढ़ावा देने का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। इसका जीता जागता उदाहरण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण हैं। आजाद भारत में यह पहला मौका है कि दो महत्वपूर्ण विभाग महिलाओं के पास हैं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अल्लापुर में आयोजित महिला सम्मेलन में पार्टी नेता अनुपमा पांडेय ने कही।

विज्ञापन



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने विश्व भर में महिलाओं की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला। उन्होंने तमाम देशों की महिला नेताओं, उद्यमियों आदि के उदाहरण भी पेश किए। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष माया द्विवेदी ने भी अपनी बातें रखीं। इस दौरान मृदुला पांडेय, गायत्री पांडेय, श्रद्धा शुक्ला, स्वाती निरखी, गीता देवी, कल्पना शर्मा, सुशीला देवी, किरन पांडेय आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में एलनगंज  में पार्टी के विश्वविद्यालय मंडल की ओर से महिला प्रबुद्ध संगोष्ठी हुई।

इसकी मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य अनामिका चौधरी रही। इस अवसर पर डा. रमा सिंह, अंजली गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, कविता यादव, रचना सिंह, योगिता दुबे आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें