Prayagraj News : पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और सांसद रीता बहुगुणा जोशी।
- फोटो : प्रयागराज
पीएम प्रदर्शनी का भी करेंगे अवलोकन
अफसरों से कहा कि परेड मैदान में लाइट आदि का पर्याप्त इंतजाम रहना चाहिए। यह भी कहा कि महिलाओं को बसों से उतारने के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था में भी कर्मचारी रहे। वहीं दूसरी ओर पीएम से जिन लाभार्थियों की बात होगी उन्हें अलग स्थान पर बैठाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर आने के बाद पीएम वहां महिलाओं द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी को भी देखेेंगे।
यहीं से वह सीधे उस स्थान पर जाएंगे जहां महिलाओं को अलग से बैठाया जाएगा। वहां 10 से 15 मिनट तक पीएम महिलाओं से बात करेंगे। महिलाओं के साथ वह फोटो भी खिंचवा सकते हैं। अफसरों का कहना है कि शासन स्तर से इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने के साथ रिपोर्ट भी ली जा रही है। उधर निरीक्षण के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, एडीएम सिटी मदन कुमार आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : पीएम मोदी के आगमन के पहले सेना ने हेलीकॉप्टर उतारने का किया अभ्यास।
- फोटो : प्रयागराज
पीएम के कार्यक्रम के पहले सेना के हेलीकॉप्टर ने किया अभ्यास
अपने विशेष विमान से उतरने के बाद पीएम मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली से एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से सीधे परेड ग्राउंड आएंगे। हेलीकॉप्टर से परेड ग्राउंड तक पीएम को लाने एवं वापस ले जाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार को अभ्यास भी किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा यहां अभ्यास किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए बनाए गए 68 ब्लॉक
पीएम के कार्यक्रम में प्रदेश भर से आने वाली महिलाओं को पंक्तियों में बैठाया जाएगा। यहां महिलाओं के लिए कुल 68 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में एक सुपर नोडल अफसर रहेगा। वहीं दूसरी ओर वीआईपी वाहनों की पार्किंग के लिए काली सड़क का चयन किया गया है।