फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Prayagraj : दोपहर बाद मुस्तैद हो जाएंगे जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी पैनी नजर

Mon, 20 Dec 2021 03:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होटलों-धर्मशालाओं में चेकिंग, खंगाले गए रजिस्टर, बीडीडीएस-एंटी सबाटोज टीम ने भी लिया जायजा।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीएम मोदी के आगमन के पहले सेना ने हेलीकॉप्टर उतारने का किया अभ्यास। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के परेड मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जवान ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिए जाएंगे। करीब 10 हजार जवान सोमवार दोपहर बाद से ड्यूटी पर जुट जाएंगे जो कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसके मद्दनेजर 10 हजार से ज्यादा जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे। उधर परेड मैदान के अलावा शहर के होटलों-धर्मशलाओं व लॉज में भी चेकिंग शुरू कर दी गई है। यहां आने वाले हर शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


परेड मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को सोमवार शाम से ही एसपीजी टीम अपने कब्जे में ले लेगी। इसके अलावा दोपहर से ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के भीतर आने-जाने वालों की रविवार से ही चेकिंग शुरू कर दी गई है। बिना आईकार्ड या अनुमति के कार्यक्रम स्थल के भीतर जाने से लोगों को रोका गया। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग घेरे में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एसपीजी के हवाले होगी मंच की व्यवस्था
मंच व वीआईपी सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के हवाले होगा जबकि इसके बाद इनर कार्डन की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री तैनात रहेगी। मिडिल कार्डन में पीएसी, पुलिस व पैरामिलिट्री की ज्वाइंट टीम सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी जबकि आउटर कार्डन में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम चार बड़े फायर टेंडर के साथ मौजूद रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उधर एंटी सबाटोज और बीडीडीएस टीमें भी सोमवार शाम से ही कार्यक्रम स्थल की गहन तलाशी में जुट जाएंगी।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर
21 मई को शहर में पीएम व सीएम के साथ ही कई अन्य वीआईपी भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ ही आईबी की टीम भी सक्रिय हो गई है। यह टीमें गोपनीय तरीकेसे जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। उधर कार्यक्रम के दौरान सादे कपड़ों में एसओजी की टीमों को भी तैनात किया जाएगा। जो संदिग्धों पर नजर रखेगी।

11 आईपीएस, 30 एएसपी लगेंगे ड्यूटी पर
कार्यक्रम के लिए 11 आईपीएस व 30 एडिशनल एसपी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 70 डिप्टी एसपी,135 इंस्पेक्टर, 300 एसआई, सात हजार कांस्टेबल के अलावा 15 कंपनी पैरामिलिट्री व पीएसी भी मौके पर मुस्तैद रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें