फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में बोले PM मोदी- SMS से मिले केस की डेट, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं

Sun, 02 Apr 2017 08:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
इलाहाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वें स्थापना वर्ष का समापन समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्री, उच्चतम न्यायालय तथा अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के जज समेत अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


LIVE UPDATE:-

-उम्मीद है अब योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तो बड़े काम करेंगेः पीएम मोदी

-जेलर-कोर्ट जुड़ें तो अपराधी भाग नहीं पाएंगेः पीएम मोदी

-पीएम मोदी का बड़ा प्रस्ताव, बोले मोबाइल एसएमएस से मिले मुकद्दमें की तारीख

-मोबाइल से डेट मिलने की सुविधा होः पीएम मोदी

-तकनीकी से वकीलों का काम आसान हुआः पीएम मोदी

-अब तक हम 1200 कानून खत्म कर चुके हैंः पीएम मोदी

-मैं हर दिन एक कानून खत्म करूंगाः पीएम मोदी

-2022 के लिए सपना देखे देशः पीएम मोदी

-हर इंसान के सपने से आजादी मिलीः पीएम मोदी

-कानून सिर्फ अमीरों का नहींः पीएम मोदी

-देश के हर नागरिक का कल्याण कानून का लक्ष्यः पीएम मोदी

-सरकार चीफ जस्टिस के संकल्प के साथ हैः पीएम मोदी

-समारोह में शामिल होना गौरव की बातः पीएम मोदी

-इलाहाबाद न्याय विश्व का तीर्थ स्थल हैः पीएम मोदी

-साल भर चला यह समारोह नई ऊर्जा और नए भारत के सपने को पूरा करने का बहुत बड़ी ताकत बन सकता हैः पीएम मोदी

-इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थापना वर्ष के समापन समारोह में बोल रहे हैं पीएम मोदी

-इलाहाबाद उच्च न्यायालय देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालयः योगी आदित्यनाथ

-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मापदंड स्थापित किएः योगी आदित्यनाथ

-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई बड़े मानक स्थापितकिए हैंः  योगी आदित्यनाथ

-कानून का स्थान शासक से ऊपरः योगी आदित्यनाथ

-कानून से चलता है समाजः योगी आदित्यनाथ

-कानून से बड़ा कोई नहींः योगी आदित्यनाथ

-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मंच से बोल रहे हैं।

-मंच पर पीएम मोदी व सीएम योगी मौजूद
  PM Modi at the closing ceremony of Allahabad High Court's 150th year celebrations; UP Governor, UP CM & Chief Justice of India also present pic.twitter.com/Xmny7GGNmF — ANI UP (@ANINewsUP) April 2, 2017


इस ऐतिहासिक मौके पर हाईकोर्ट के अलावा शहर के अन्य प्रमुख भवनों और चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रधानमंत्री तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। बमरौली एयरपोर्ट से हाईकोर्ट के बीच चप्पे-चप्पे पर फोर्स तथा खुफिया विभाग के लोगों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


व्यवस्था तथा सुरक्षा में जिले के सभी अफसरों की जिम्मेदारी तय की ही गई है, मंडल के अन्य जिलों के अफसरों की भी ड्यूटी लगाई है। समारोह के लिए हाईकोर्ट में भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंडाल बनाया गया है। सिविल लाइंस स्थिति बिशप जानसन स्कूल और सुभाष चौराहा पर इसका सजीव प्रसारण किया गया।

समारोह में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को ही शहर पहुंच गए थे। विशेष विमान से प्रधानमंत्री सुबह 10.10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचें। वहां से सड़क मार्ग से हाईकोर्ट पहुंचेंगे और 12.25 तक आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने पहुंचे।

समारोह में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के जज कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति एसए बॉब्डे, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सैय्यद रफत आलम, मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह, कोलकाता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद कुमार नंदी समेत अनेक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

80 मजिस्ट्रेट देखेंगे व्यवस्था, बमरौली से संगम तक सफाई और चौकसी

- फोटो : amarujala
हाईकोर्ट में आयोजित होने वाले समारोह की व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी 80 से अधिक मजिस्ट्रेट पर होगी। जिले के एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत अन्य अफसरों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे जिलों से भी अफसर बुलाए गए हैं। इन अफसरों की हाईकोर्ट, एयरपोर्ट समेत अनय प्रमुख स्थलों पर तैनाती की गई है। इनके अलावा 100 से अधिक  अन्य अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हाईकोर्ट के समारोह के मद्देनजर बमरौली एयरपोर्ट से संगम तक की सफाई व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के शहर भ्रमण का कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन इस दौरान कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शहर में होंगे।

इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज भी समारोह में शामिल होंगे। इनमें से कई का संगम स्नान और चंद्रशेखर आजाद पार्क जाने का भी कार्यक्रम है। इसलिए इनके अलावा शहर के हर प्रमुख स्थलों की सफाई कराने के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

समारोह में शामिल होने वाले अतिथि शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरे हैं। इन होटलों तथा आसपास के क्षेत्रों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन स्थलों पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें