फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो लाख रुपये में बनिए अपने घर के मालिक

विज्ञापन
PM Awas Yojna
विज्ञापन
साढ़े चार लाख रुपये की लागत वाले मकान पर 2.50 लाख रुपये सब्सिडी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खेलगांव के पास गरीबों के लिए बसेगा ‘यमुना इन्क्लेव’
प्रयागराज। महंगाई के दौर में सिर छिपाने की छांव के लिए कलप रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब मामूली बचत करने वाले भी घर खरीद सकेंगे। प्रयागराज में पहली बार सस्ते घर का सपना साकार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए। इसके तहत महज 4.50 लाख रुपये में मकान मालिक बना जा सकता है। इस आवासीय आवास योजना के तहत रियल स्टेट की नामी कंपनी सॉलीटेयर वैली ऐसे दो कमरों वाले 288 सस्ते आवास बनाएगी।
खेलगांव के पास यमुना इनक्लेव में सस्ते आवास का निर्माण आरंभ हो चुका है। तीन वर्ष के लंबे प्रयास के बाद स्वीकृत हुई इस आवासीय योजना का निर्माण दो सौ एकड़ परिक्षेत्र में होगा। इसमें गरीबों के लिए सस्ते फ्लैट महज दो लाख रुपये कीमत अदा करने पर मिलेंगे। 4.50 लाख रुपये की तय कीमत में से 2.50 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में सरकार जमा करेगी। सब्सिडी की धनराशि के तौर पर 1.50 लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार को चार से छह महीने के भीतर देना होगा। ग्राउंड फ्लोर को लेकर सात मंजिला इस आवासीय योजना को तय अवधि में पूरा कर फ्लैट आवंटित करने के लिए कंपनी व राज्य सरकार केबीच करार हुआ है। इस अवधि के भीतर ही आवास का निर्माण कराकर आवंटी को चाभी देनी होगी।
विज्ञापन

18 महीने में आवास पर कब्जा नहीं तो कंपनी के खिलाफ जारी होगा गैर जमानती वारंट
प्रयागराज। गरीबों के लिए सस्ते आवास की पहली योजना यमुना इन्क्लेव को 18 महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए कई कड़े नियम जारी किए गए हैं। इस अवधि के भीतक निर्माण पूरा न होने पर छह महीने तक कंपनी को आवंटी के खाते में 12 प्रतिशत ब्याज के रूप में जमा करना होगा। इसके बाद भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हुआ और आवंटी को कब्जा नहीं मिला तो, निर्माता कंपनी के प्रबंधन के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने कर दिया जाएगा।
चार से छह महीने में देनी होगी सब्सिडी
प्रयागराज। इस आवासीय योजना में सरकार के लिए भी शर्तें रखी गई हैं। सब्सिडी के रूप में केंद्र व राज्य की सब्सिडी की धनराशि चार से छह महीने के भीतर देनी होगी। जिस दिन सब्सिडी की धनराशि जारी होगी, उसी दिन से आवासीय योजना की शुरुआत मानी जाएगी।
विज्ञापन

सस्ते आवास में मिलने वाली सुविधाएं
435 स्क्वायर फीट का होगा आवास
2 रूम सेट, बॉलकनी, किचन और बाथरूम अटैच होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ 4.30 लाख रुपये में दो कमरों का फ्लैट दिया जाएगा। रेरा से स्वीकृत इस योजना के तहत निर्माण की अवधि में आवंटी को सिर्फ 50 हजार रुपेय जमा करने होंगे। 2.50 लाख रुपये सब्सिडी के अलावा कब्जा लेते समय 1.50 रुपये आवंटी को जमा करना होगा। -मयंक जायसवाल- चेयरमैन, सालीटेयर वैली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें