फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में सौ बीघे में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी, विरोध

Fri, 22 Dec 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एडीए ने झूंसी के कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब सौ बीघे में अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। शेरडीह गांव में बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई में केस दर्ज करने को तहरीर भी दी गई है। तोड़ू दस्ते का विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

एडीए के जोनल अधिकारी पीएन यादव की अगुवाई में अवर अभियंता शीलनिधि शर्मा, एसएन सिंह और पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ शेरडीह और उसके आसपास की ग्रामसभाओं में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। शेरडीह में तकरीबन सौ बीघे में सुरेश गर्ग, सुनील अग्रवाल तथा शशिकांत अपरा बिल्डकॉन प्रणाली लिमिटेड के नाम से अवैध प्लाटिंग की गई थी। जेसीबी से सभी प्लाटों में भरी गई नींव, सड़क और बिजली के खंभे गिरा दिए गए। अनाधिकृत प्लाटिंग उजाड़ने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए झूंसी थाने में तहरीर भी दी गई है। कार्रवाई से कालोनाइजरों में खलबली मची रही। एडीए दस्ते ने नगर पंचायत झूंसी में भी पटरी के किनारे किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ भी कार्रवाई की।

दोपहर तकरीबन ढाई बजे अचानक नगर पंचायत झूंसी पहुंचे अफसरों ने पटरी के किनारे लगी चार गुमटियां जेसीबी से पलटवा दीं। गुमटी में यहां के गुलाब निषाद, आनंद निषाद, ओम कुमार और शहजाद अली ने इलेक्ट्रानिक्स व सब्जी की दुकान खोल रखी थी। सभी तकरीबन 15 साल से यहां काबिज थे। गुमटी के पलटने से भीतर रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। अचानक  हुई कार्रवाई से खलबली मची रही। दुकानदारों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि तोड़ू दस्ते ने गुमटी के भीतर रखे सामान को हटाने का भी मौका नहीं दिया। एडीए ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न जोनों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 भवन स्वामियों का चालान कर दिया। एक भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें