फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब मनी पिकनिक, क्लिक होती रही सेल्फी, ग्रुपफी

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अपनी दोस्तों के साथ शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची बीए प्रथम वर्ष की अपराजिता के लिए महिला छात्रावास का माहौल बेहद यादगार रहा। पहली बार इविवि के महिला छात्रावास को देखना और वहां के माहौल को देखकर वह खासा उत्साहित रहीं। मतदान करने के बाद उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ पूरा छात्रावास परिसर घूमा और कैंटीन में चाय समोसे का लुत्फ लिया। वहीं एमए प्रथम वर्ष की वर्षा और कल्पना ने हॉस्टल की अपनी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। पहली बार ऐसा मौका था जब वो गर्ल्स हॉस्टल में रुकी हो, क्योंकि मुख्य परिसर में क्लासेज करने के बाद घर लौट आती थीं। वर्षा ने कहा कि हॉस्टल की दुनिया, वहां का माहौल एकदम अलग है।
विज्ञापन

अपराजिता, वर्षा और कल्पना की तरह इविवि के महिला छात्रावास में मतदान करने पहुंची छात्राओं ने कुछ ऐसा ही महसूस किया। मतदान के बाद दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। दोस्तों के साथ कैंटीन में समोसे का लुत्फ तो लिया ही गया, कमरों में पसंद का खाना भी साथ मिलकर बनाया। कुछ लड़कियां तो अपनी हॉस्टल की दोस्तों के साथ घर का बना खाना भी लेकर पहुंची थी। दोस्तों के साथ जमकर पिकनिक मनी। इस सब के बीच सेल्फी और ग्रुपफी लेना भी छात्राएं नहीं भूली। गर्ल्स हॉस्टल के अंदर खूब फोटो सेशन हुआ। खास यह रहा कि वोट देने के बाद छात्राएं अपने प्रत्याशी के समर्थन में भी प्रचार करने में पीछे नहीं रहीं। समर्थकों के साथ मिलकर वह भी प्रचार करने में लगी रहीं।  

बार-बार डांट के बाद भी उत्साह कम नहीं
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इविवि के महिला छात्रावास परिसर में छात्राएं अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने में जी जान से लगी रहीं। महिला छात्रावास के गेट में छात्राओं के प्रवेश करते ही प्रत्याशियों की समर्थक छात्राएं अपने प्रत्याशी का नाम और पद बताना शुरू कर दे रही थीं। दीदी जरा ध्यान दीजिएगा, हमारी प्रत्याशी ही जीतना चाहिए की अपील हाथ जोड़-जोड़कर करती रहीं। टीचर्स की बार-बार डांट के बाद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। टीचर्स के डांटने पर थोड़े देर के लिए हटती और फिर प्रचार में लग जाती। प्रचार करने का यह सिलसिला दो बजे तक चलता रहा। आखिरी दौर में कोई दिक्कत न हो इसलिए छात्राओं ने अंतिम चरण में मतदान बक्सा भी अपने सामने ही सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें