ब्लॉक क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक में नवप्रवेशित छात्रों के लिए विद्यार्थी परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश उपाध्याय ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों के कौशल और व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया। छात्रों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य भार्गव प्रकाश मौर्य, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पवन केसरी, सुनील कुमार, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।