फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक सप्ताह से पाइपलाइन खराब, पानी का संकट गहराया

Fri, 13 Nov 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जल निगम का पाइप लाइन लीकेज से ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरांव में पाइपलाइन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है, जहां नियमित चौकीदार, परिचालक या जेई नहीं हैं। जब भी पाइपलाइन में खराबी आती है, उसे ठीक कराने में महीनों लग जाते हैं।
विज्ञापन

विनोद सिंह के अनुसार, महीने में दो बार लीकेज होता है और शिकायत पर फोन भी नहीं उठाया जाता। दिनेश सिंह, भोला सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त न होने पर जिलाधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी परिचालक और कर्मचारियों की तैनाती तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। जेई अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें