फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाली निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन, जलापूर्ति बाधित

Mon, 11 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के ऊंचडीह बाजार में नाली खुदाई के दौरान जल निगम की पाइपलाइन टूटने से बर्बाद हो रहा है पानी
विज्ञापन
ऊंचडीह बाजार में नाली निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन से जलापूर्ति कई दिनों से बाधित है जिससे ग्रामीण पानी संकट का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि समस्या की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई लेकिन निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऊंचडीह बाजार के धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार के राजकुमार भारतीया के घर के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से नाली निर्माण कराया जा रहा था। उस दौरान जलनिगम की पाइप लाइन टूट गई जिससे गांव की जलापूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने जलनिगम की टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने से इन्कार कर दिया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें