फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तीर्थ पुरोहितों ने माघ मेले की परंपरा बचाने को लगाई पीएम-सीएम से गुहार

Sun, 06 Sep 2020 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माघ मेले की तैयारियों के पिछड़ने से तीर्थ पुरोहितों की भी चिंता बढ़ गई है। शनिवार को प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों की यमुना बैंक रोड स्थित शिवाला घाट पर हुई बैठक में माघ मेले के आयोजन के लिए रास्ता निकालने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुरोहितों ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारों को इस सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा बचाने के लिए समय रहते ठोस कदम उठना चाहिए।
विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से टूटती धामिर्क परंपराओं की रक्षा के लिए तीर्थ पुरोहितों ने सीएम योगी से गुहार लगाई। कहा कि महामारी फैलने की वजह से तैयारियों पर विराम लग गया है। यही हाल रहा तो लाखों कल्पवासियों की भावना तो आहत होगी ही, परंपरा पर भी ग्रहण लग जाएगा। पुरोहितों ने सुझाव दिया कि अगर अक्तूबर तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाती है तो संगम की रेती पर माघ मेला को बसाया जा सकता है।

इसके लिए माघ मेले के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगाकर संतों-भक्तों की जांच और थर्मल स्क्रीनिंग कराने का भी सुझाव दिया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, राम कृष्ण तिवारी, अजय पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, उदय नारायण पांडेय, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, राज कुमार मिश्र, रामानंद शर्मा, मनोज शर्मा, गोपाल मिश्र, अमरनाथ तिवारी, श्याम मिश्र, बांके बिहारी तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, विष्णु प्रसाद प्रोहा, कृष्ण कुमार शर्मा, राम बाबू शर्मा, कमल शर्मा, राम विहारी शुक्ला, लाल, दिवाकर शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें