फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, कई घायल

Tue, 02 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलियन मसुरिया माई का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सोमवार को आमगोदर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के चायल क्षेत्र कई लोग मुंडन संस्कार के लिए लालापुर स्थित अमिलियन मंदिर जा रहे थे। बताते हैं पिकअप में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आमगोदर के पास सड़क पर अचानक एक पशु आ जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई।
घटना में लवकुश (32), अर्चना (15), आजाद (9), गुड़िया देवी, केवली (60), संगीता (30), नंदिनी (5), शोभा (18), रिंकी (25), कविता (16) सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए । ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में अत्यधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें