फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मरहबा के नारों से गूंजा फूलपुर

Thu, 27 Aug 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तिलाईबाजार।तिलईबाजार में तिरंगे के साथ निकला ईद-उल-नबी के जुलूस में शामिल लोगफोटो,
विज्ञापन
जश्न-ए-ईद- मिलादुन्नबी पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान मरहबा के नारों व नात-ए-पाक से पूरा नगर गूंज उठा। नगर की मस्जिदों और प्रमुख स्थानों को झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन

सुबह विभिन्न मोहल्लों का परचम सिकंदरा रोड स्थित ईदगाह पहुंचा। यहां परचमों को हाजी अनीस अहमद की अध्यक्षता में जुलूस रवाना किया गया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्लागत हुसैन एवं बदरुल हसन जैदी ने जुलूस का इस्तकबाल किया।
इस दौरान मौलाना हाफिज कारी मोहम्मद मोअज्जम ने हजरत मोहम्मद की जिंदगी, उनकी अच्छाइयों और बताए रास्ते के बारे में लोगों को जानकारी दी। मौलाना असलम ने पैगंबर-ए-इस्लाम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, सैयद इखलाक अहमद, अरशद उल्लाह, मो. दानिश, सेराज अंसारी, इस्लाह अहमद बबलू, नसीरउद्दीन राइन, और मो. इमरान आमिर आदि रहे।
गौहनिया के बुदांवा अमरेहा गांव में भी जुलूस निकाला गया। मौके पर हाजी हसनैन, सावेश सिद्दीकी, मो हफीज़, फैजी, इम्तियाज, फारिश बादशाह, आफताब व साजिद रहे। घूरपुर और दादूपुर गांव में उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। मौके पर ग्राम प्रधान मोजीजअब्बास, डॉ. एमआई खान, इंतजार हुसैन, मोहम्मद अकील, मोहम्मद आदिल, इशरत सिद्दीकी और डॉक्टर शकील आदि रहे। उरुवा में सपा नेता नियाज अहमद के नेतृत्व में बारावफात का जुलूस निकाला गया।







तिरंगे के साथ निकला ईद-उल-नबी का जुलूस
फोटो

ईद-उल-नबी (बारावफात) पर बुधवार को घीनपुर में तिरंगे के साथ मजहबी जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन ने की। अध्यक्षता शम्सुद्दीन मालिक ने की। इस दौरान जैनुद्दीन, वकील अहमद, राधेश्याम, शहजाद, हकीम उद्दीन, जैद सिद्दीकी आदि रहे। उधर, जारी कस्बे से सेमरी मिश्रा बांध तक मजहबी जुलूस निकाला गया। कोहड़ारघाट में भी जुलूस निकाला गया। मौके पर मो. इब्राहीम, राजू खान, विनोद मिश्रा, प्रदीप केशरी, संजय केशरी, नीरज गुप्ता और प्रकाश जैन आदि रहे।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र में निकाला जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर तहसील क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी करछना कुंज लता और इंस्पेक्टर करछना फोर्स के साथ मौजूद रहे। मौके पर जमील अहमद अंसारी, नियाज अहमद, अकरम बीडीसी, आसिफ सिद्दीकी, हाफिज अफरोज, फरहान अंसारी, मौलाना नूरूल हुदा अंसारी और मोहम्मद अजमत ताहिर आदि रहे। प्रतापपुर के सरायममरेज शहाबपुर से उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। मौके पर चांद बाबू, शैयद अहमद, जुबेर अहमद, नौशाद, साजिद अली और इरशाद चौधरी आदि रहे। लेड़ियारी में बरावफात का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

जुलूस-ए- मोहम्मदी में आका की आमद मरहबा... की होती रही गूंज
क्षेत्र में पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की यौम-ए-पैदाइश अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस-ए- मोहम्मदी में आका की आमद मरहबा, दाता की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रही। नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुख्तार अहमद ने किया। हंडिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने नात-ए- पाक पढ़ते हुए मोहम्मद साहब के प्रति अपनी मोहब्बत और अकीदत का इजहार किया। इस मौके पर सैफुल अब्बास, मोहम्मद कादिर, नूरैन अहमद, वाहिद पेंटर, असगर अंसारी, जमीर इमाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें