सीएम के कार्यक्रम में जिन 15448 युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए गए इनमें 10647 फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। साथ ही लोकार्पण वाली कुल 236 परियोजनाएं हैं। इनमें से 57 परियोजनाएं फूलपुर क्षेत्र में हैं। वहीं शिलान्यास वाली कुल 171 में से 89 परियोजनाएं फूलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।
लोकसभा 2024 चुनाव में झटका खाने के बाद प्रदेश की दस विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव में सीएम योगी खुद ही हर मोर्चे पर लीड कर रहे हैं। वह दसों सीटों पर जीत हासिल करने में कोई भी कोर कसर नहीं रखना चाहते। फूलपुर में आयोजित कार्यक्रम में इसकी छाप साफ तौर पर नजर आई।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में जिन 15448 युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए गए इनमें 10647 फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। साथ ही लोकार्पण वाली कुल 236 परियोजनाएं हैं। इनमें से 57 परियोजनाएं फूलपुर क्षेत्र में हैं। वहीं शिलान्यास वाली कुल 171 में से 89 परियोजनाएं फूलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।
यहां सरकारी योजनाओं का युवाओं को लाभ देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की पीडीए पॉलिटिक्स की काट के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने सीधा संवाद भी किया। बीते कुछ दिनों से सीएम जहां भी जा रहे हैं वहां वह अपने आक्रामक अंदाज में माहौल बना रहे हैं। प्रयागराज में भी अपने ही अंदाज में सीएम ने सियासी समीकरणों को साधने से नहीं चूके।
विज्ञापन
पिछले दिनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक से चल रही अनबन की खबरों को दरकिनार कर सीएम ने फूलपुर से अपने दोनों डिप्टी सीएम का बारी-बारी से नाम लेकर सबको चौंका किया। इसके बाद वह विपक्ष पर हमलावर ही दिखे। कानून व्यवस्था को लेकर योगी ने अपनी सरकार की खूब तारीफ की। कहा कि 2017 के पूर्व यहां न कोई निवेश करने नहीं आता था, व्यापारियों का सम्मान नहीं था। उन्हें सुरक्षा भी नहीं मिलती थी। 2017 के बाद क्या दंगे का नाम सुना है।
सीएम ने आने वाले दिनों में तमाम विभागों द्वारा की जाने वाली भर्ती के बारे में भी बताकर युवाओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया। यह भी कह दिया कि तमाम सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने पीडीए को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताने के साथ ही माफियाओं को समाज का कोढ़ भी कहा। प्रदेश में बन रहे बेहतर माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश है।