फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर उपचुनाव : भाजपा के दीपक पटेल समेत पांच ने किया नामांकन, मैदान में अब कुल 19 दावेदार

Fri, 25 Oct 2024 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दीपक के अलावा कांग्रेस से बगावत करके नामांकन करने वाले गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। सुरेश ने बृहस्पतिवार को भी नामांकन किया था। इनके अलावा अपना दल कमेरावादी के दिलीप कुमार, रमेश चंद्र, शिवसेठ, भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक के जय सिंह यादव एवं विकास सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल और उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन







फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को भाजपा के दीपक पटेल समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह से कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आखिरी दिन नामांकन को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। भाजपा के दीपक पटेल रथ पर सवार होकर जुलूस के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद समेत कई नेता मौजूद रहे। केशव नामांकन कक्ष में भी दीपक के साथ पहुंचे थे। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के सामने जाम लगा रहा।

दीपक के अलावा कांग्रेस से बगावत करके नामांकन करने वाले गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। सुरेश ने बृहस्पतिवार को भी नामांकन किया था। इनके अलावा अपना दल कमेरावादी के दिलीप कुमार, रमेश चंद्र, शिवसेठ, भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक के जय सिंह यादव एवं विकास सिंह ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार तक 14 लोग नामांकन कर चुके थे। इस तरह से अब कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।

...तो लगाने हाेंगे दो ईवीएम

फूलपुर विधानसभा के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन किया है। जबकि, ईवीएम के बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के लिए कॉलम होते हैं। इसमें भी एक कॉलम नोटा के लिए होता है। यानी, बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम ही दर्ज हो सकते हैं। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न्यूनतम चार प्रत्याशी नहीं हटते हैं तो हर बूथ पर दो बैलेट यूनिट लगाने होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दीपक पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

दो बूथों के स्थान में हुआ परिवर्तन

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दो बूथों के स्थान में परिवर्तन किया गया है। बूथ संख्या 223 के मतदान अपना वोट पंचायत भवन चक रघुनाथ में डालते थे लेकिन अब उन्हें प्राथमिक विद्यालय अमरसापुर उत्तरी भाग में मतदान करना होगा। इसी तरह से बूथ संख्या 383 के मतदाताओं को राजीव गांधी मूक बधिर विद्यालय कोटवा की जगह प्राथमिक विद्यालय कोटवा मध्य द्वितीय पूर्व भाग एक में वोट डालने होंगे। एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया निर्वाचन आयोग से भी इसके लिए अनुमति मिल गई है। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण भी शुक्रवार को हुआ।

रथ पर सवार हो जुलूस के साथ नामांकन के लिए पहुंचे दीपक

रोक के बावजूद भाजपा के दीपक पटेल जुलूस बनाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। दो रथ पर सवार नेता एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। नामांकन कक्ष में भी बड़ी संख्या में समर्थक घुस गए थे और सुरक्षाकर्मी मूक दर्शक बने रहे। जबकि, वहां अधिकतम पांच लोगों के ही जाने की अनुमति थी।इसके बाद केशव समेत ज्यादातर बड़े नेता तथा उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में भी घुस गए। सुरक्षाकर्मी रोकते रहे लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य नेता कुछ देर बाद ही वापस आ गए। जबकि, कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया चलती रही।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने भी निर्दलीय किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला।

सुरेश ने कहा-कांग्रेस को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया है

कांग्रेस गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव खुलकर सपा उम्मीदवार तथा पार्टी के खिलाफ आ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शुक्रवार को दोबारा नामांकन के लिए पहुंचे सुरेश का कहना था कि हां, है यह बगावत। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया है लेकिन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा।

सुरेश ने बृहस्पतिवार को ही नामांकन कर दिया था। दो अन्य सेट में नामांकन करने के लिए वह शुक्रवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बार वह जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे थे और शक्ति प्रदर्शन कर शीर्ष नेतृत्व को संदेश देने की कोशिश की।

सुरेश का कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में खुद फूलपुर सीट कांग्रेस को देने की बात की थी लेकिन पार्टी में कुछ लोग नहीं चाहते कि किसान का बेटा आगे बढ़े। किसान के बेटे को रोकने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को ही गिरवी रख दिया।

सुरेश का कहना था कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास अब भी दो दिन हैं। वे निर्णय लेकर पार्टी उम्मीदवार घोषित करें। अन्यथा, वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सुरेश ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। सुरेश का यह भी कहना था कि फूलपुर की जनता तथा पूरा संगठन उनके साथ है।

विज्ञापन

फूलपुर विधानभा के प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं दीपक

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों में भाजपा के दीपक पटेल सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल करीब साढ़े तेईस करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि, दीपक पर 55.54 करोड़ तथा पत्नी पर 30.36 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी है। वहीं बसपा के जितेंद्र कुमार सिंह तथा उनकी पत्नी के पास करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सपा के मुज्तबा सिद्दीकी के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दीपक और उनकी पत्नी के पास करीब 67 लाख रुपये के गहने हैं। कुल चार कारें हैं। दीपक पर हत्या, बवाल, संपत्ति को नुकसान समेत कई धाराओं में दो मुकदमे भी हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें