कविता पटेल, दीपक पटेल और विक्रम सिंह पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा कविता पटेल को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि पूर्व विधायक दीपक पटेल और कई साल से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय विक्रम सिंह पटेल के नाम की भी चर्चा तेज है। सूत्रों की मानें तो इन तीनों पटेल में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। पार्टी जल्द ही नाम को घोषणा कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने कविता पटेल, दीपक पटेल और विक्रम सिंह पटेल का नाम तय किया गया है। इसमें से किसी के नाम की घोषणा की जा सकती है।
चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक निर्धारित है। कविता वर्तमान में भाजपा गंगापार की अध्यक्ष हैं। दीपक पटेल करछना से विधायक रह चुके हैं और उनकी मां केशरी देवी पटेल फूलपुर से सांसद भी रह चुकी हैं। विक्रम सिंह पटेल काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं और फूलपुर विधानसभा में सक्रिय है।