फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अहजम के नाम से मां शाइस्ता और भाई अबान की फोटो फेसबुक पर की पोस्ट

Mon, 19 Oct 2026 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम के नाम से रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट प्रसारित की गई। इसमें मां शाइस्ता परवीन और छोटे भाई अबान के साथ की तस्वीर साझा की गई। तस्वीर के साथ भावुक पंक्तियां भी लिखी गई हैं।
विज्ञापन
शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम के नाम से रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट प्रसारित की गई। इसमें मां शाइस्ता परवीन और छोटे भाई अबान के साथ की तस्वीर साझा की गई। तस्वीर के साथ भावुक पंक्तियां भी लिखी गई हैं। पोस्ट में लिखा है- गुजर तो जाएगी तुम्हारे बगैर, मगर बहुत उदास गुजरेगी। बहुत बेकरार गुजरेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही एक और शेर लिखा गया है, मुझे मालूम न था, सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। पोस्ट प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो जेल में बंद हैं। सबसे छोटा बेटा अहजम अपने ननिहाल में रहता है।

मां शाइस्ता परवीन के साथ उसकी तस्वीर और भावुक पंक्तियों वाली पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि, पोस्ट अहजम ने ही की है या किसी अन्य ने उसके नाम से साझा की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें