फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता के फेसबुक वॉल पर अपलोड हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ फोटो

Wed, 25 Nov 2020 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार में बंद सामूहिक दुराचार के आरोपी भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी के फेसबुक वॉल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ फोटो शेयर की गई है। यह जानकारी जब जेल प्रशासन को हुई तो खलबली मच गई। जेल प्रशासन ने भाजपा नेता से फोटो के बारे में पूछताछ की और मोबाइल के प्रयोग के बारे में जानकारी जुटाई। जेल प्रशासन ने बताया कि फोटो श्यामकृष्ण के भाई ने अपलोड की है। यह जेल के अंदर से फेसबुक पर नहीं डाली गई। 
विज्ञापन


भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी व डॉ. अनिल द्विवेदी जार्जटाउन थाने में दर्ज से एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार के प्रकरण में नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। सोमवार को श्याम प्रकाश द्विवेदी के फेसबुक वाल से उसकी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक फोटो अपलोड की गई।

कांग्रेस के एक नेता ने अपलोड की गई उस फोटो का स्क्रीनशॉट वायरल किया तो जेल प्रशासन भी सकते में आ गया। आनन-फानन में भाजपा नेता के फेसबुक वॉल पर डाली गई फोटो डिलीट कर दी गई। जेल प्रशासन ने श्याम प्रकाश द्विवेदी की बैरक के अंदर तलाशी ली और मोबाइल के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में श्याम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उसका फेसबुक भाई अपडेट करता है। संभवत उसी ने पोस्ट डाली होगी। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल के अंदर से किसी प्रकार का कोई मोबाइल प्रयोग नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें