फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phaphamau Murder Case : भट्ठा संचालक हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पकड़ा गए जैद पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या में उसके भाइयों के साथ ही कई अन्य लोग शामिल थे। सभी सफारी, बलेनो कार व एक बुलेट पर सवार थे। लाइसेंसी असलहों के साथ ही वारदात में अवैध हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुबस्सिर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ में भट्ठा संचालक  की हत्या में मुख्य आरोपी जैद बादशाह और उसका साथी राजू विश्वकर्मा गिरफ्तार कर लिए गए। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सफारी व दो पिस्टल-तमंचा भी बरामद किया गया है। एक आरोपी खुर्शीद पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी के अलावा प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



पकड़ा गया जैद पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या में उसके भाइयों के साथ ही कई अन्य लोग शामिल थे। सभी सफारी, बलेनो कार व एक बुलेट पर सवार थे। लाइसेंसी असलहों के साथ ही वारदात में अवैध हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।


घटना के बाद उसने अपने भाइयों के साथ प्रतापगढ़ के पितईपुर, मानधाता में रहने वाले मौसा मकबूल के घर शरण ली थी। पुलिस अफसरों का दावा है कि दोनों आरोपियों को मलाक हरहर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया राजू सरायगोपाल, फाफामऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन

 


जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया है कि उसके भाई खुर्शीद ने करीब 15 साल पहले मुबस्सिर के पिता से 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी। अब उस जमीन की कीमत लगभग 60 लाख रुपये हो गई है। इसी वजह से मुबस्सिर के परिवारवाले धोखे से जमीन लिखाने का आरोप लगा रहे थे। जिसे लेकर रंजिश चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें