फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊः बसना पुल के जल्द निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Jan 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बसना ब्रिज के जल्द निर्माण की मांग करते ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

फाफामऊ लखनऊ हाईवे पर स्थित बसना पुल के जल्द निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। खंभे की मिट्टी दरकने और पाइप लाइन में लीकेज होने से इस पुल से आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे मार्गों से आवागमन चालू रखा गया है।

विज्ञापन




कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुंद तिवारी ने कहा कि बसना पुल के खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय का कहना था कि लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि पुल पर यातायात बंद होने से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस दौरान हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे, सुरेश यादव, राजीव सिंह, रवि द्विवेदी, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें