सिकंदराबाद से दानापुर के बीच हमसफर क्लोन एक्सप्रेस विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सिकंदराबाद से ट्रेन छह जनवरी से 31 मार्च के बीच रोजाना चलेगी। सिकंदराबाद से ट्रेन सुबह सवा छह बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 12.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेन सुबह छह बजे आएगी। वहीं दानापुर से ट्रेन आठ जनवरी से दो अप्रैल के बीच चलेगी। दानापुर से ट्रेन दिन में 11 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6.20 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेन शाम को 5.25 बजे आएगी। ट्रेन में एसी-3 के 12, स्लीपर श्रेणी के चार तथा पार्सल यान के एक कोच होंगे।
प्रयगराज। हरिद्वार-लक्सर खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। अभी काम पूरा नहीं हो सका है। इसकी वजह से निरस्तीकरण तथा अद्र्धनिरस्तीकरण की अवधि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रयागराज से देहरादून जाने वाली ट्रेन बुधवार को भी चलेगी। वहीं देहरादून से प्रयागराज के बची ट्रेन बृहस्पतिवार को भी नहीं चलेगी। इनके अलावा जबलपुर-हरिद्वार ट्रेन भी बुधवार और बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
प्रयागाराज। 121 जोड़ी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसकी सूचना यात्रियों को मैसेज से दी जा रही है। 139 एवं नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली भी से इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा रेल मदद पोर्टल पर जाकर भी यात्री ट्रेनों के समय के बारे में जानकारी ले सकते हैं।