फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीजी की प्रवेश प्रक्रिया आज से

Sat, 25 Jul 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। महाविद्यालय ने आठ विषयों की मेरिट (कटऑफ) जारी कर दी है। सभी प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होंगे। अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिये दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


प्राचीन इतिहास में 25 या अधिक अंक प्राप्त सभी अभ्यर्थी, अर्थशास्त्र में 65 या अधिक, अंग्रेजी में 70 या अधिक, हिंदी में 100 या अधिक, एमकॉम में अनारक्षित वर्ग के लिए 95 व ओबीसी के लिए 85 या अधिक अंक, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास में अनारक्षित वर्ग के लिए 70 व ओबीसी के लिए 70 या अधिक अंक, राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग के लिए 135 व ओबीसी के लिए 125 या अधिक अंक और समाजशास्त्र में 80 या अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया है। एससी व एसटी वर्ग के प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी संबंधित विषयों में प्रवेश के पात्र होंगे।
प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, आधार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज व एबीसी प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष (बीए व बीएससी) में प्रवेश के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीयूईटी (यूजी) परीक्षा नहीं दी थी, उनके लिए भी शनिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें