फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पेट्रोल की किल्लत शुरू, कई पंपों पर स्टॉक खत्म, ग्रामीण इलाकों के टंकियों पर तेल खत्म

Wed, 27 May 2026 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो दिन से मेजा के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म है। इस वजह से बाइक और कार सवारों को परेशानी हो रही है। बुधवार को मेजारोड, सिड़खड़ी, उरुवा, चपरतला, उंचहीह बाजार, सिरसा समेत मेजा के अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
नवाबगंज में पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से मेजा के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म है। इस वजह से बाइक और कार सवारों को परेशानी हो रही है। बुधवार को मेजारोड, सिड़खड़ी, उरुवा, चपरतला, उंचहीह बाजार, सिरसा समेत मेजा के अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई जगहों पर नो-पेट्रोल का बोर्ड लगा मिला।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में की जा रही बढ़ोतरी के बाद भी पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है। इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। रोजाना आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत होगी।

मेजा डेलौंहा के राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन से पेट्रोल की किल्लत चल रही है। वहीं, सिरसा के अंकुश गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल पंपों से पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। कई पंप संचालकों ने बताया कि पेट्रोल न होने से पंप बंद कर दिए गए हैं। नो पेट्रोल का बोर्ड भी लगाया है। इसके बाद भी लोग तेल न होने की स्थिति मेें विवाद करते हैं। 

विज्ञापन

नवावगंज क्षेत्र के पंपों पर पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। कई जगहों पर हफ्तों से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक भी खत्म हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नवाबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीते 10 दिन से तेल नहीं है। यहां पर बोर्ड लगाकर तेल खत्म होने की जानकारी दी गई।

डीलर ने बताया कि मुख्य डिपो से आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत आ रही है। इलाके के कुछ पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है। इलाके की एक पेट्रोल पंप के डीलर ने बताया कि ईंधन न मिलने से सेल्समैन व पंप पर काम करने वाले लोग काम छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मऊआइमा इलाके में डीजल-पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा है। कुछ पंपों पर बाइक में 100 रुपये और कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। समिति मात्रा में तेल मिलने से लोग परेशान हैं।

भीषण गर्मी में पेट्रोल न मिलने से लोग की हालत खराब हैं। मऊआइमा के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से सप्लाई कम आ रही है। जंग की अफवाह के चलते कंपनी ने स्टॉक सीमित कर दिया है। जो स्टॉक है, उसे सभी ग्राहकों में बांटने के लिए लिमिट लगानी पड़ी।

बाइक में 100 रुपये और कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। डीजल की किल्लत से खेतों में चलने वाले पंपिंग सेट और ट्रैक्टर से होने वाले काम प्रभावित हैं। धान की रोपाई का सीजन शुरू होने की कगार पर है। डीजल न मिलने से किसान भी परेशान हैं।

बाइक सवार रामसजीवन ने कहा कि तीन पंप घूम आया, कहीं तेल नहीं मिला। चौथे पंप पर 100 रुपये का तेल मिला। इतनी गर्मी में बाइक घसीटना मुश्किल है। वहीं लोग पेट्रोल-डीजल की किल्लत की जानकारी होने पर टंकी फुल कराने में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें