फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के ननसैनी गांव के समीप गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। शउसके मौसेरे भाई को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के केसारी गांव का महेश (20) पुत्र बुद्दा मजदूरी करता था। गुरुवार को वह अपनी मौसी के यहां कड़ा क्षेत्र के ईशी का पूरा गया था। वहां से मौसेरे भाई राजकुमार पुत्र मन्ना के साथ शाम को घर लौट रहा था। ननसैनी गांव के समीप इनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर यूके लिप्टस के पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस दौरान रास्ते में महेश की सांसें थम गईं।
मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल राजकुमार की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें