सेहुंडा गांव में धनुष यज्ञ लीला का मंचन करते कलाकार
क्षेत्र के सेहुंडा में आयोजित धनुष यज्ञ की रामलीला सोमवार रात में भव्यता के साथ संपन्न हुई। जनक के अधीर होने पर प्रभु श्रीराम ने जैसे ही धनुष तोड़ा, पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला में रावण-बाणासुर संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर महेश प्रसाद त्रिपाठी, बड़ेलाल केसरवानी, गिरजा शंकर, रामायण प्रसाद, केबी सिंह, लल्ला, मोहन लाल, रमाशंकर, मुन्ना आदि रहे।
अतनपुर में दशहरा मेला और नौटंकी आज
बहरिया। आदर्श रामलीला कमेटी अतनपुर का दशहरा मेला 28 अक्तूबर बुधवार को आयोजित किया गया है। कमेटी ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है। प्रबंधक डॉ. शिव कुमार पटेल ने बताया कि दिन में मेला और रात में सोहन लाल की नौटंकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।