फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में जनता चाहती है बदलाव, इस बार बनेगी भाजपा सरकार: राम विलास वेदांती

Wed, 17 Feb 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : राम विलास वेदांती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मछली शहर से भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। इस बार वहां भाजपा की सरकार बनेगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को करोड़ों लोगों की जनभावनाओं का प्रतीक बताते हुए कहाकि बंगाल में मंदिर निर्माण के लिए सभी धर्म के लोगों ने लक्ष्य से ज्यादा सहयोग किया। धन संग्रह के दौरान लोगों ने जो बताया उससे साफ है जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


माघ मेला स्थित शिविर में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि बंगाल में लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों से परेशान हैं। वहां की सरकार अवैध घुसपैठ करने वालों की रहनुमा बनी है। लोग भाजपा की नीतियों और कार्यों से संतुष्ट हैं, लेकिन वहां की सरकार जयश्री राम बोलने वालों का दमन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिमामंड़ित करते हुए उन्होंने कहाकि पीएम ने धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में 1111 फीट ऊंचे राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को प्रस्ताव दिया था। वहां 360 फीट ऊंचे मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जो उत्कृष्ट वास्तुकला का नमूना होगा। मंदिर का शिखर 160 फीट ऊंचा होगा। यह दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें