फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के हत्यारोपियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 17 Feb 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
धूमनगंज के नीम सराय में फौजी आशुतोष सिंह के कत्ल और युवती से सामूहिक दुष्कर्म में पकड़े गए सातों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के मददगारों को भी खोजा जा रहा है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


फौजी आशुतोष सिंह की हत्या और युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने धूमनगंज के भगवतपुरवा गांव के कुलदीप भारतीया, आकाश उर्फ छोटा भारतीया, अजय भारतीया, सूरज भारतीया, राम किशन भारतीया, गुड्डू भारतीया और विकास भारतीया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या और गैंगरेप की धाराओं में तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।

आरोपियों ने जिस नृशंसता से फौजी की हत्या और फिर युवती के साथ गैंगरेप किया उससे पता चलता है कि वे कितने शातिर अपराधी हैं। जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इसका मुकदमा अलग से चलाया जाएगा। इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की जिन लोगों ने मदद की है, उनकी खोजबीन की जा रही है। मददगारों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

अदालत में दर्ज होगा युवती का बयान

गैंगरेप की शिकार युवती का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। कोरोना पाजिटिव होने के कारण युवती अभी क्वारंटीन है। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद युवती का अदालत में बयान होगा। इससे पहले आरोपियों की फोटो दिखाकर पहचान भी कराई जाएगी। जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि युवती के क्वारंटीन होने के कारण अब तक बयान नहीं दर्ज कराया जा सका है। ठीक होने के बाद सबसे पहले युवती का मेडिकल होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें