लापता युवक का महीने भर बाद भी पता नहीं चलने पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के आईजी कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू करने पर हंगामा हो गया। मना करने पर भी लोग नहीं माने तो आईजी के निर्देश पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य आरोपों में एक नामजद समेत 30 लोगों पर केस दर्ज किया गया।
नवाबगंज के तैय्यापुर उठगी गांव निवासी 24 वर्षीय विजय सिंह सात अगस्त से गायब है। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
महीने भर से ज्यादा कावक्त बीतने के बाद बृहस्पतिवार को 25-30 की संख्या में परिजनेां व ग्रामीणो शिकायत लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान लोगों न नारेबाजी शुरू कर दी जिस पर आईजी ने नाराजगी जताई और उनके निर्देश पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही नोटिस तामील कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आईजी रेंज कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व वीरेंद्र सिंह निवासी सिविल लाइंस समेत 30 पर केस दर्ज किया गया है।