फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में लोगों ने होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 

Wed, 07 Jul 2021 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को अस्पताल में कराया भर्ती 
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी रुबिंद्र मिश्रा होमगार्ड है। इस समय संग्रामगढ़ स्थित फायर ब्रिगेड इकाई में उसकी ड्यूटी है। बुधवार को वह अपने मित्र होमगार्ड की जमीन देखने कुंडा के अत्तानगर मोहल्ले में गया था।
विज्ञापन


उसे देखते ही मोहल्ले के कुछ इकट्ठे हो गए और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि होमगार्ड अक्सर यहां आता है, उसने मंगलवार की शाम एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की थी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें