फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: करंट लगने से एक छात्र की मौत, लोगों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

Mon, 03 Feb 2020 05:16 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। एक छात्र अनुज शुक्ला की 11 हजार वोल्टेज का करंट लगने से मौत मामले में सोमवार को युवा कांग्रेस ने डीएम कार्यालय का घरेवा किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने दोषी को जेल और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


मामले को लेकर लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने डीएम को बताया कि कैसे जीआई तार लगाए गए हैं जो कई जगह से टूटे हुए थे। वहीं, जहां पांच पोल की आवश्यकता है वहां तीन लगाए गए हैं। 

शहर अध्यक्ष नाफिस अनवर ने कहा कि मांग नहीं मानी जाती तो चीफ विद्युत के यहा धरना देंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जीशान अहमद, देवधर त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, पीयूष शुक्ला, अखिलेश सिंह, आशीष सिंह विवेक तिवारी, सरफराज, नरेंद्र अधिवासी, नितिन पांडे, करन त्रिपाठी, सत्यम सिंह, आरिफ बाबा, मोनू यादव, भद्रकाली तिवारी, संजय पल, अमन चौहान, मो. अमीन, नईम आदि लगभग 50 लोग मौजदू थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें