फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट चौराहे की आंबेडकर प्रतिमा बचाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

Fri, 01 Jan 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अंबेडकर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित न्यायविद् हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग के विरोध के साथ ही शुक्रवार को आंबेडकर प्रतिमा बचाने के लिए कई संगठनों के लोगों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जमकर नारेबाजी की। आंबेडकरवादियों ने संकल्प लिया कि वह चौराहे के सुंदरीकरण के नाम पर प्रतिमा इंच भर भी हिलने नहीं देंगे। उधर, जिला प्रशासन और पीडीए के अफसरों की सद्बुद्धि के लिए मंदिर में प्रार्थना की गई। वकीलों ने आंदोलन के तहत सुंदरकांड का पाठ किया और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन


दिन के करीब 12 बजे भीम आर्मी की पदाधिकारी वंदना सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने चौराहे के सुंदरीकरण के नाम पर आंबेडकर प्रतिमा को हटाने की योजना का कड़ा विरोध किया। हाथों में आंबेडकर प्रतिमा बचाने वाली तख्तियां लेकर लोगों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब सारे महापुरुषों की प्रतिमाएं चौराहों पर ही हैं तो फिर बाबा साहेब की प्रतिमा को क्यों हटाया जा रहा है। इस प्रतिमा की स्थापना वर्ष 1972 में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के हाथों की गई थी।

इस मौके पर आरके गौतम, बैरिस्टर सिंह, आरएल शर्मा, अनिल कुमार, डॉ रमेश चंद्र, कुलदीप, नाथू राम, पंकज सोनकर, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, ज्योति भूषण, श्याम जी, कुंज बिहारी लाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर संघर्ष समिति की ओर से अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने मंदिर में प्रार्थना सभा की। इसमें जिला प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की गई। नए साल के पहले दिन को विश्व कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं सचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि शनिवार को मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। इसमें साधु संत भी हिस्सा लेंगे। प्रार्थना सभा में मुकुल जायसवाल, नलिनी जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर दत्त पांडेय, मनीष घोष, सुरेश कुमार विद्यार्थी, अवधेश राय, आलोक पांडेय, देवराज पाठक, कवयित्री प्रीता बाजपेयी, विष्णु प्रताप सिंह, दिलीप कुमार उपाध्याय, नेहा सिंह राठौर, रामानुज तिवारी, विनय तिवारी, जनार्दन यादव, प्रदीप कश्यप, सुनील द्विवेदी, अनुराग पांडेय, राजेश द्विवेदी, श्रीरंग पांडेय, विजय चंद श्रीवास्तव, मानव चौरसिया, सुनीता शर्मा, डीके कश्यप, आरके गौतम, शरद चंद्र मिश्रा, तृप्ति वर्मा, नेहा खान, पुष्कर मिश्रा, योगेंद्रपति त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें