prayagraj news : अराधना महोत्सव में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में आराधना महोत्सव के आखिरी दिन डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने हाजिरी लगाई। डिप्टी सीएम ब्रह्मनिवास में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के सदस्य जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की जनता अखंड भारत के उस रूप को देखना चाहती है, जिसमें पाकिस्तान का संपूर्ण भाग जम्मू -कश्मीर, तिब्बत, कैलाश मानसरोवर सहित एशिया और प्राचीन आयावर्त शामिल था। देश ऐसे अखंड भारत की घोषणा का इंतजार कर रहा है। इसके लिए सरकार ने राजनीतिक इच्छा शक्ति का प्रमाण अनुच्छेद -370 हटाकर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुरू करा कर सरकार ने दे दिया है।
prayagraj news : स्वामी वासुदेवानंद से आशीर्वाद लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शंकराचार्य की वाणी में सरस्वती विराजमान हैं। रामजन्मभूमि सहित विभिन्न मुद्दों पर विहिप के संत सम्मेलनों में जो कहा वह पूरा हुआ है। गो माता की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने ठोस कदम उठाया है। इसके बाद भागवत महापुराण कथा व्यास स्वामी श्रवणानंद ने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। बताया कि भगवान कृष्ण ने सुदामा से कहा था कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म एवं सिद्धांत होना चाहिए कि उसके मित्रों को उससे कष्ट न हो।
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम।
- फोटो : prayagraj
इस मौके पर दंडी स्वामी विनोदानंद जी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्मचारी विशुद्धानंद, सांसद केशरी देवी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक विक्रमाजीत, लालमणि तिवारी, गुरू प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अवधेश गुप्ता, ब्रह्मचारी आत्मानंद, पूर्व प्रधानाचार्य पं शिवार्चन उपाध्याय, आचार्य पं छोटे लाल मिश्र, पं विपिन मिश्र, मधु चकहा, उमेश मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, विजय चंद्र श्रीवास्तव, वेदमणि त्रिपाठी, एसपी त्रिपाठी, ज्योतिष्पीठ प्रवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।