पीएम मोदी को बताया संकटमोचक
पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को कामयाब व काबिल नेतृत्व मिला है, जो संकटमोचक की तरह है। नरेंद्र मोदी ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है। कुछ लोग संकट के समाधान में जुटने के बजाय सियासी व्यवधान में डट जाते हैं, ऐसे भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगा कर आपदा में अवसर ढूंढने वाले साजिशी सिंडीकेट से सावधान रहना होगा। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में कहा कि जिन्होंने विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटना फिर न हो।
भाजपाइयों ने किया पूर्व मंत्री का स्वागत
प्रयागराज पहुंचने पर भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि शाम छह बजे मुख्तार अब्बास नकवी वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी केसरवानी के जीरो रोड स्थित नवनिर्मित होटल पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता राम जी केसरवानी, राजेश केसरवानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास, रमेश पासी, सुशील जैन, नटवर लाल भारती, वसीम, शत्रुघ्न जायसवाल आदि शामिल रहे।