फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बांटे गए खाद्यान्न

विज्ञापन
people delivered the food material in the city - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कोरोना आपदा के दौरान अनेक सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग आगे आकर जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट सहित उनके लिए राशन का इंतजाम कर रहे हैं। कई लोगों की ओर से सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी की गई है। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दारागंज में भोजन बांटा गया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, समाजसेवी विनय सिंह, संजय सिंह की ओर से खाना और संतरा का वितरण कराया गया। वहीं समाजसेवी राजा यादव ‘सुरेंद्र’ की ओर से कन्धईपुर क्षेत्र में जररूतमंदों को भोजन कराया गया। साथ ही उनके लिए राशन का भी इंतजाम किया गया।
जन कल्याण विकास सेवा संस्थान एवं नागरिक सुरक्षा मीरापुर की ओर से सदियापुर, मीरापुर, शास्त्री नगर, ककरहा घाट आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच खाने के एक हजार पैकेट बंटवाए गए। सिविल डिफेंस के सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और महेंद्र मालवीय के नेतृत्व में चली मुहिम में गोपाल यादव, अंकुर, सुजित, रंजन. मीनू यादव, शंकर, रितिक, प्रदीप दूबे,जगदीश, मुन्न आदि शामिल थे।
विज्ञापन

की ओर से परेड मैदान काली मार्ग में स्थित श्री साई बाबा कुष्ठ आश्रम में सौ से ज्यादा लोगों को राशन के पैकेट एवं आलू आदि बांटे गए। फाउंडेशन की अध्यक्ष विनीता अरोरा, आलोक अरोरा सहित अन्य सदस्यों की ओर से कुष्ठ आश्रम के लोगों से मास्क पहनने तथा हाथ साफ रखने की अपील भी की गई। सेवाकार्य में निशी मेहरोत्रा, अंजना मिश्रा, वीना कपूर, नीता कपूर, ज्योति खरबंदा. साधना, रितु अरोरा, सीमा शर्मा.सुनीता कपूर आदि शामिल थीं।
की ओर से मैथिली सिंह, नीमिला उपाध्याय, उर्मिला जायसवाल, उपमा श्रीवास्तव आदि की देखरेख में दाल चावल नमक आदि से भरे राशन के पैकेट मनमोहन पार्क से आनन्द भवन तक के क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रख कर बांटा गया। नागरिक सुरक्षा अधिकारी रविशंकर द्विवेदी की देखरेख में मजदूरों के बीच भी राशन बांटा गया।
आर्मी कालोनी कसारी मसारी कालिंदीपुरम इलाके में धूमनगंज पुलिस के सहयोग से सेना के अधिकारियों एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की ओर से जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट बांटे गए। आर्मी कालोनी कसारी मसारी कालिंदीपुरम के सूबेदार मेजर शाहिद उस्मानी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीवान सैफुल्लाह खान आदि शामिल थे।
अनाज बैंक के चेयरमैन डॉ राजीव श्रीवास्तव की पहल पर प्रयागराज शाखा की ओर से अलोपीबाग संगम क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन के पैकेट बंटवाए गए। अनाज बैंक के प्रबंधक अभय राज सिंह, सहायक निदेशक आत्म प्रकाश सिंह ने कहा है कि लॉक डाउन तक जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी। मुहिम में सिद्धार्थ सिंह, अरविंद, हिमांशु सिंह आदि शामिल थे।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला यूनिट की ओर से लॉक डाउन के दौरान दलित बस्ती मदारीपुर, करेली के जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन के पैकेट बांटे गए जिसमें आटा, चावल, आलू प्याज और दाल रखी गई थी। इसी क्रम में चौफटका ब्रिज के नीचे जगमल का हाता, राजरूपपुर आवास योजना कालिंदीपुरम एवं जफीर की पुलिया आदि क्षेत्रों में भोजन बांटा गया। मुहिम में मोहम्मद शाह आलम, अफसर महमूद, इफ्तेखार अहमद मंदर मोहम्मद रेहान फैसल वारसी मोहम्मद उस्मान दानिश अंसारी मौलाना इमाम हसन शेर अली एवं आशिकुर्रहमान आदि शामिल थे।
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट की ओर से पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई गई। ट्रस्ट के महामंत्री एसडी कौटिल्य का कहना है कि व्हाट्सएप पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक और अनुमोदन के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया और फिर अल्लापुर तिलक नगर बैरहना मम्फोर्डगंज, नैनी में मोहल्ले-मोहल्ले जाकर राशन के पैकेट पहुंचाए गए। अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह की पहल पर युवा टोली तैयार की गई थी। वितरण मुहिम में कौशलेंद्र नाथ सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, अतुल गोपाल, सुरेश श्रीवास्तव, पवन, पंकज, राजीव वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, विनायक नाथ, कुलदीप नारायण, वाईपी श्रीवास्तव, जयंत आदि शामिल थे।
सोनार समाज के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा और भारतीय जनता पार्टी, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल की देेखरेख में कल्याणी देवी स्थित क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में खाद्यान्न के पैकेट तैयार कराए गए। फिर जरूरतमंद परिवारों में बंटवाया गया। मुहिम में परमानन्द वर्मा,राजेश केसरवानी, अनूप वर्मा, प्यारेलाल जायसवाल, दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, ऋषि सोनी,ऋषभ वर्मा, केशव शर्मा, रविन्द्र वर्मा,शिवबाबू वर्मा, नितिन स्वर्णकार, अतुल प्रजापति आदि शमिल थे।

people delivered the food material in the city- फोटो : CITY DESK

people delivered the food material in the city- फोटो : CITY DESK

people delivered the food material in the city- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें