फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर झूम उठे लोग

Tue, 29 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पत्थरचट्टी रामलीला मैदान में हरनारायण सिंह ग्रुप की ओर सेआयोजित सांस्कृतिक संध्या में - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
रामबाग स्थित पथरचट्टी रामलीला कमेटी के मैदान में प्रयाग उत्थान समिति की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भजन संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी के भजनों पर लोग झूम उठे। उन्होंने शिव समाय मुझमें और मैं शून्य हो रहा हूं..., ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया..., भक्त वत्सलाय नमः शीशकठाय नमः..., केदारा केदारा जन्मो जन्मों का साथ है हमारा हे..., युग राम राज का आ गया है, शुभ दिन आज का आ गया... जैसे अपने खास भजन प्रस्तुत किए। हंसराज रघुवंशी को भगवान शिव की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई।
विज्ञापन

वहीं, मुंबई के मशहूर हास्य कवि दिनेश बांवरा ने अपनी कविता से लोगों को गुदगुदाया और प्रयागराज के कवि श्लेष ने वीर रस की कविताओं से देश भक्ति का जोश भर दिया।

इससे पहले महोत्सव का शुभारंभ 101 यजमानों के साथ सामूहिक महारुद्राभिषेक के साथ किया गया। इस दौरान बंधवा हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करने का महत्व बताया।
विज्ञापन

भारत गौरव रत्न से सम्मानित ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ. उदय प्रताप सिंह ने 30 गरीब बच्चों को हायर एजुकेशन देने के लिए गोद लिया। संयोजक अभिषेक ठाकुर और सह संयोजक राजेश केसरवानी रहे। मौके पर गणेश केसरवानी, देवेंद्र सिंह चंदेल, विनय प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर, निखिल पांडे, अभिलाष केसरवानी और रजत सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें