फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने घर-घर से इकट्ठा किया भोजन और किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन की वजह से बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए शहर के तमाम मोहल्लों में कमेटियों का गठन कर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। यह कमेटियां घर-घर जाकर एक-एक व्यक्ति के लिए अतिरिक्त भोजन बनवाने का आग्रह तो कर ही रही हैं, साथ ही उसका संग्रह कर उसे जरूरतमंद लोगों तक उपलब्ध भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसी ही कुछ कमेटियों का गठन शहर के रामबाग, कीडगंज, हिम्मतगंज, आजाद नगर आदि मोहल्लों में किया गया है। आजाद नगर में सर्वजीत सिन्हा के नेतृत्व में आलोक गुप्ता, अजय कुमार, बब्बू श्रीवास्तव, संदीप कुमार आदि ने घर-घर से भोजन संग्रह का काम शुरू करने के साथ ही उसका वितरण जरूरतमंदों तक करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रामबाग में संदीप गुप्ता अपने मित्रों के साथ नियमित रूप से भोजन तमाम परिवार से लेकर उसे रिक्शा चालक, ट्राली चालक, दिहाड़ी मजदूर आदि के बीच में करवा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर हिम्मतगंज में अरुण कुुमार भी अपने कुछ मित्रों के साथ भोजन वितरण कार्य में जुटे हुए हैं। अरुण ने बताया कि वह एक दिन पूर्व लोगों से भोजन के लिए बोल आते हैं। इसके बाद सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक भोजन संग्रह कर क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच उसे वितरित करने के लिए चले जाते हैं। कीडगंज में शरद द्विवेदी अपने कुछ मित्रों के साथ इस कार्य को बीते चार दिनों से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें