यूपी रोडवेज केप्रयागराज परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की तनख्वाह दी है। यहां से कुल 16 लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में गई है। इसके अलावा रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अपनी सभी बसों को सैनिटाइज करने का काम भी शुरू कर दिया है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2.47 करोड़ का चेक भेंट किया है। इसमें सूबे के सभी रोडवेज कर्मियों के एक दिन का वेतन शामिल है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पिछले दिनों लॉक डाउन में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ कर आई बसों को सैनिटाइज कर दिया गया है। अब वर्कशॉप में खड़ी सभी बसों को सैनिटाइज किया जारहा है।