छिवकी दुबराजपुर ओवरब्रिज बनने के कारण पूर्व में संचालित होने वाली छिवकी रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया। इससे पास में स्थित बस्ती में न तो सड़क सही कराई गई न ही पानी निकासी के लिए नाली बनाया गया। ऐसे में यहां रहने वाले 20 से अधिक परिवार वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे कि ओवरब्रिज निर्माण के पहले कर्मा जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग किया जाता था। महाकुंभ के पहले ओवरब्रिज का निर्माण होने से रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया। इससे यहां पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया।
महाकुंभ के बाद न तो यहां सड़क को सही कराया गया और न ही नाली का निर्माण कराया जा सका है। -शिव बाबू
पहले यह कर्मा जाने के लिए मुख्य मार्ग था, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण के कारण रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया।-शुभम केसरवानी
यहां पर पानी निकासी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। बरसात के समय तो यहां पर स्थिति काफी दयनीय हो जाती है। -अंकित कुमार यादव
ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन बनी हुई है। और उसके पास नाली थी है। लेकिन सर्विस लेने से रेलवे क्राॅसिंग तक तीन सौ मीटर की सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसका निर्माण आज तक नहीं हो सका है।-महेंद्र कुमार यादव
पूर्व में ही सड़क की पेचिंग का ठेका पास हो चुका है। अभी तक ठेकेदार द्वारा सड़क की पेचिंग नहीं की गई है। मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को है, लेकिन काम को लेकर विभाग द्वारा ठेकेदार पर किसी तरह का कोई दवाब नहीं बनाया जाता है।-पूजा पवन यादव, पार्षद वार्ड 40