फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पहले गले में संक्रमण और बाद में वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। गले में संक्रमण और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गंगापार के नई झूंसी स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना करीब 50 से 60 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियां जकड़ रही हैं। इस कारण ही अस्पताल में मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ती जा रही है। शनिवार को अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। 20 से 22 से अधिक मरीज को बुखार की शिकायत थी तो अन्य मरीजों को गले में संक्रमण की शिकायत थी। मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन्हें वायरल जकड़ रहा है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ.अशोक पटेल एवं डॉ. आदित्य ने बताया कि मरीजों को बदलते मौसम में ठंडा खाने-पीने के कारण समस्या हो रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं। खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं। शीतल पेय पदार्थ, आइसक्रीम और ठंडी चीजों का सेवन कम करने के साथ ही आंवला, संतरा, नीबू और विटामिन सी वाली चीजें लें। बाहर का खाना खाने और दही व मट्ठे का सेवन भी अभी न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें