फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स अनुभव का खजाना : न्यायमूर्ति

विज्ञापन
केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में ज्योतिका पुस्तक
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक समारोह केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ने अपने संबोधन में कहा की पेंशनर्स अनुभव का खजाना होते हैं। हमें उनसे अनेक पुरानी जानकारियां, कार्यपद्धति और परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है। हम सबको उनका सम्मान और सहायता करनी चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स के कल्याणार्थ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि यूनियन और संस्था में बहुत फर्क होता है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स लंबी सेवा के उपरांत अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर होते हुए भी आपस में मिल कर मजबूती का एहसास करते है। शासन और समाज हमारे अनुभवों का आज भी लाभ उठा सकता है। इस दौरान संस्था के चार देहदानियों मुन्नीलाल सोनकर, आरके श्रीवास्तव, पीके सिन्हा, ब्रह्म प्रकाश और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 21 पेंशनर्स को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना, सर्वेश मिश्रा, अरुण कुमार,प्रेमा राय, सुधा प्रकाश,योगेंद्र पांडेय, कमला कांत पांडेय, डॉ वीके श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद, फरहाना सिद्दीकी, उमेश शर्मा,साधु शरण उपाध्याय, ईश्वर लाल, आरडी कुशवाहा, रेखा वर्मा, और राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें