फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की राह में कंकड़ ही कंकड़

विज्ञापन
Pebbles in the way of the colonists - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

00
कांवड़ियों की राह में
अब भी गड्ढा, गंदगी
0 सावन में सिर्फ दो दिन बाकी, दूर नहीं हुई कांवड़ियों की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बस, दो दिनों बाद सावन और इसी के साथ कांवड़ियों का शिव को जलाभिषेक के लिए जाने का सिलसिला शुरू होगा। कांवड़ का सामान खरीदने के लिए कावंड़ियों का मुख्य जमावड़ा दारागंज में गंगा भवन के पास होगा जबकि दशाश्वमेध घाट पर स्नान पूजन के बाद भोले को अभिषेक के लिए जल भरा जाएगा। संगम से दशाश्वमेध घाट तक कावंड़ियों के आने-जाने का क्रम बना रहेगा। हालांकि सावन के पहले भी कांवड़ियों का आना शुरू है। लेकिन, सिर्फ दो दिन बाकी रहने के बावजूद जल भरने के लिए जाने वाले रास्ते के साथ ही घाट की तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं।
गंगा भवन के सामने और निराला प्रतिमा के पीछे तीनों तरफ से आने वाले मार्ग में बहुत बड़ा जलकूप का गड्ढा है। इसे चकर्ड प्लेट से अधूरे तरीके से ढका गया है तो इसके इर्द-गिर्द दुर्घटना को दावत देता हुआ मलबा भी पड़ा है। इसी तरह दुर्गा मंदिर के सामने गंदे पानी का बहना पूर्ववत जारी है। यहां से घाट की ओर जाने वाली सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी फैला है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल है। इतना ही नहीं घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बारिश के कारण गिट्टियां उभर आई हैं। साफ सफाई के अभाव में पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। स्वचालित शौचालय भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

00
सजने लगीं कांवड़ के सामानों वाली दुकानें
प्रयागराज। दारागंज में कांवड़ के सामान वाली स्थायी दुकानों के अतिरिक्त गंगाभवन के पास अस्थायी दुकानें भी सजने लगी हैं। सोमवार से कावंड़ियों का आना शुरू होगा, ऐसे में रविवार की रात तक तमाम दुकानदार अस्थायी दुकानें सजाने में जुटे रहे। चंद दिनों में ही दारागंज का गंगाभवन बोलबम की सामग्रियों से सज जाएगा।
00
कांवड़ियों का जत्था जल
भरकर बैजनाथ धाम रवाना
प्रयागराज। सावन पर भोले को जलाभिषेक के लिए कावंड़ियों का आना शुरू हो गया है, हालांकि ज्यादातर कांवड़िये सोमवार को ही जल भरेंगे। रविवार को करछना के शिवकुमार के नेतृत्व में बीस कांवड़ियों का जत्था दशाश्वमेध घाट पर जल भरकर विभूति एक्सप्रेस से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पहले गंगापुत्र घाटिया अरुण कुमार शुक्ला ने कांवड़ की पूजा और कांवड़ियों को संकल्प कराया। इसके अतिरिक्त इक्का-दुक्का कांवड़ियों का जल भरने के लिए आने और जाने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन

00
पहल सराहनीय, होगा कांवड़ियों का स्वागत
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयाग महानगर के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक व प्रयागराज सेवा समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कांवड़ यात्रा को महत्व देने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की है। कहा, जिस प्रकार कुंभ को वैश्विक सफलता मिली, उसी तरह कांवड़ यात्रा भी सफल होगी। प्रयागराज सेवा समिति प्रशासन का सहयोग और दशाश्वमेध घाट पर कांवड़ियों का स्वागत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें